चौराहे काे व्यवस्थित करने हटाया अतिक्रमण
बतौली| बगीचा चौराहे को अघोषित स्टैंड बना देने और बेतरतीब ढंग से ठेला गुमटी लगाने वालों के खिलाफ शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई चलती रही। ठेला गुमटियां नहीं हटे वहां जब्ती की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
वर्षों से बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय को यात्रियों की सुविधा हेतु मौके पर मौजूद अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा ताला तोड़वाकर साफ-सफाई का निर्देश ग्राम पंचायत बतौली को देते हुए सामानों को एक कमरे में रखने का निर्देश दिए। साथ ही बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले यात्री बसों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए चालक-परिचालकों को समझाइश देते हुए छोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार वेद राम चतुर्वेदी के नेतृत्व में शनिवार को दूसरे दिन भी राजस्व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच व्यवस्था बनाने लगे रहे। व्यवस्था देखने पहुंचे एसडीएम सीतापुर पुष्पेंद्र शर्मा ने भी स्थानीय बस स्टैंड बगीचा का जायजा लेते हुए यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए वर्षों से बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय में माध्यमिक शाला बतौली का टेबल कुर्सी व गंदगी देख एसडीएम ने तत्काल सभी की मौजूदगी में यात्री प्रतीक्षालय का ताला तोड़वाकर यात्री प्रतीक्षालय को व्यवस्थित करने साफ सफाई कराने का निर्देश ग्राम पंचायत बतौली को दिया एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक को मौके पर तलबकर बेतरतीब पड़े सामानों को एक कमरे में सुरक्षित रखने को कहा। मौके पर थाना प्रभारी ओपी कुर्रे सहित बमौली सरपंच हंदलाल पैकरा, उपसरपंच सुरेश चंद गुप्ता, सचिव पिलू राम, पटवारी व पुलिस बल मौजूद थे।