पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • पत्थलगड़ी के विरोध मेंे सर्व सनातन आदिवासी समाज ने रखा उपवास

पत्थलगड़ी के विरोध मेंे सर्व सनातन आदिवासी समाज ने रखा उपवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीतापुर | सर्व सनातन आदिवासी समाज के सदस्यों द्वारा पत्थलगड़ी के विरोध में एक दिन का उपवास रखा गया। समाज के लोगों ने उपवास के दौरान यह संकल्प लिया कि जशपुर जिले में चल रही इस प्रथा की हवा हम इस इलाके में नहीं बहने देंगे और इसका लगातार विरोध करेंगे।पत्थलगड़ी के विरोध में सनातन आदिवासी समाज द्वारा पिछले दिनों सद्भावना यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा बतौली के बिलासपुर से शुरू होकर मैनपाट होते हुए सीतापुर में संपन्न हुई। इसी कड़ी में आदिवासी समाज द्वारा बुधवार को नगर में उपवास रखकर पत्थलगड़ी अभियान का विरोध किया गया।

सर्व सनातन आदिवासी समाज।

पत्थलगड़ी के बहाने दुर्भावना फैलाने के प्रयास को रोकने की मांग

राजपुर | सर्व सनातन आदिवासी समाज शंकरगढ़ की ओर से इलाके में पत्थलगड़ी अभियान के बहाने दुर्भावना फैलाने के प्रयास को रोकने की मांग की है। समाज की ओर से कलेक्टर को इस संबंध में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि इलाके में चंगाई सभा के माध्यम से जनजातियों को बहलाया जा रहा है। ऐसी मंशा रखने वाले लोग ही पत्थलगड़ी अभियान को हवा दे रहे हैं। इससे समाज में आपसी मतभेद पैदा हो रहा है। ऐसे आयोजनांे को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने की मांग समाज ने की है।

खबरें और भी हैं...