सड़क किनारे सामान रखने वालों पर की गई कार्रवाई
सड़क किनारे सामान रखने वालों पर की गई कार्रवाई
भास्कर संवाददाता|सीतापुर
बस स्टैंड, हाईस्कूल और बजारपारा मार्ग के दुकानदारों व ठेला गुमटी लगाकर दुकान संचालित कर रहे लोगों के खिलाफ रविवार को प्रशासन द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। इन दुकानों का सामान सड़क किनारे रखने से आवागमन में दिक्कत हो रही थी।
इसे लेकर कई बार नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों को समझाइश दी गई फिर भी किसी प्रकार की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। रविवार को तहसीलदार बिजेंद्र सारथी के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई। उन्हें निर्देशित किया गया है कि दुकान का सामान बाहर निकालकर न रखे नहीं तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जब तक व्यवस्था नहीं सुधरेगी तब तक सामग्री जब्ती की कार्रवाई होती रहेगी। साथ ही होटल संचालकों द्वारा अपनी-अपनी दुकान के सामने भट्ठा बनाकर प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्हें दो दिनों के भीतर दुकान के सामने से भट्ठा हटा लेने लेने कहा गया।