पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेचवर्क सिर्फ औपचारिकता, कुछ समय बाद ही उखड़ जाती है सड़क

पेचवर्क सिर्फ औपचारिकता, कुछ समय बाद ही उखड़ जाती है सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के धारणा से देवपुरा को जोड़ने वाली सड़क पिछले करीब 10 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क मार्ग की मरम्मत को लेकर कई बार ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गड्ढों व कंकरीट की वजह से आए दिन राहगीरों व चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ माह पहले ही इस सड़क का पेचवर्क किया था, लेकिन सही ढंग से मरम्मत नहीं करने से सड़क फिर से उखड़ गई। बार-बार पेचवर्क के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाई जाती है, ठेकेदार तो जैसे-तैसे कार्य कर देता है, लेकिन बाद में अधिकारी कार्य जांच करने में कोई रूचि नहीं दिखाते है। ऐसे में पेचवर्क के कुछ समय बाद भी सड़क खस्ताहाल हो जाती है तथा इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है।

इस सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है, करीब 10 साल से सड़क की स्थिति सुधारी नहीं गई है। विभाग को अवगत करवाते है तो सिर्फ औपचारिकता निभाकर पेचवर्क कर दिया जाता है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से सड़क कुछ समय बाद ही उखड़ जाती है। - महेंद्रसिंह, धारणा

बालोतरा. धारणा-देवपुरा सड़क पर गड्‌ढे व कंकरीट।

खबरें और भी हैं...