पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंथली बंधी की शिकायत पर आईजी ने हैड कांस्टेबल को हटाया, सिवाना थानेदार को बैठक से बाहर भेजा

मंथली बंधी की शिकायत पर आईजी ने हैड कांस्टेबल को हटाया, सिवाना थानेदार को बैठक से बाहर भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया गुरुवार को बाड़मेर दौरे पर रहे। पुलिस जवानों व अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में सुबह 7 बजे परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया।दस बजे पुलिस लाइन में संपर्क सभा में पुलिसकर्मियों की ओर से पुलिस लाइन के हवलदार मेजर देवपुरी की ओर से मंथली बंधी लेने, मानसिक रूप से परेशान की पुलिसकर्मियों ने शिकायत आईजी घुमरिया से की। इस पर आईजी ने कहा कि उसको तत्काल हटाया जाए। इसी तरह अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अपराध की समीक्षा की गई।बैठक में सिवाना थानेदार सही तरह से आंकड़ों को लेकर जवाब नहीं दे पाए। इस पर आईजी ने नाराज होते हुए उन्हें बैठक से बाहर भेज दिया।

घुमरिया ने गुरुवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों व जवानों की तीन प्लाटून से बनी परेड के कमांडर एसपी डाॅ. गगनदीप सिंगला के नेतृत्व में शानदार परेड का आयोजन हुआ। आईजी ने सरमोनियम परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। जिले के थानाधिकारियों की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। जवानों ने बलवा नियंत्रण परेड का डेमो, पीटी व्यायाम एवं अनुसंधान के संबंध में उपलब्ध नए अनुसंधान किट का प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस द्वारा अर्जित उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अाईजी हवासिंह घुमरिया ने ली समीक्षा बैठक, थानेदारों ने किया मॉक ड्रिल

संपर्क सभा: कांस्टेबल बोले हवालदार मंथली बंधी लेता है

सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में जवानों व अधिकारियों की संपर्क सभा हुई। इस दौरान एक जवान चूनाराम ने खड़े होकर कहा कि पुलिस लाइन के हवालदार मेजर देवपुरी से पुलिसकर्मी परेशान है। ड्यूटी लगाने के लिए मंथली बंधी लेता है। 4-5 घंटे ड्यूटी के लिए बंधी नहीं देते हैं तो 13-14 घंटे हार्ड ड्यूटी लगाता है। एसपी से छुट्टी स्वीकृत होने के बावजूद भी देवपुरी ने उसे रिलीव आदेश नहीं दिया। 2 हजार रुपए दिए, तब उसे छुट्टी दी गई। आईजी हवासिंह घुमरिया ने एसपी को आदेश दिया कि ऐसे हेड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

अपराध समीक्षा बैठक: जवाब नहीं दे पाए तो बैठक से बाहर भेजा

आईजी हवासिंह घुमरिया ने जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसी मामले के संदर्भ में सिवाना थानेदार से आईजी ने सवाल कर जवाब मांगा तो सही तरह से उत्तर नहीं दे पाए। इस पर बैठक से बाहर भेज दिया। जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए। आईजी ने कहा कि जो अधिकारी काम करेगा उसी की पहचान है। अपनी जवाबदेही को समझें। सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए समय-समय पर सीएलजी सदस्यों की बैठक करें। पेडिंग प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में गुणवत्ता के आधार पर कार्यवाही करने, जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व महिला अत्याचार व एससी-एसटी प्रकरणों में निष्पक्ष कार्यवाही करें।

खबरें और भी हैं...