पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के अभाव में गांधी चौक पर लगे कचरे के ढेर, शौचालय भी नहीं बनाया

सफाई के अभाव में गांधी चौक पर लगे कचरे के ढेर, शौचालय भी नहीं बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार प्रत्येक घर में शौचालय बनाकर ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवाकर प्रदेश को स्वच्छ बना रही है, लेकिन सिवाना के गांधी चौक के हालात सफाई की दृष्टि से बद से बदतर है। यहां जगह-जगह कचरा फैला हुआ है वहीं शौचालय के अभाव में रोजाना यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों व आमजन की मांग पर ग्राम पंचायत ने गांधी चौक पर सुलभ कॉम्पलेक्स बनाने के लिए ग्राम सभा में दो बार प्रस्ताव पारित किए तथा गांधी चौक बिजली स्टेशन के पास शौचालय बनाने का निर्णय लिया, लेकिन वहां जगह खाली नहीं होने से निर्माण अटका पड़ा है।

वैसे तो गांधी चौक को सिवाना का ह्रदय स्थल भी कहा जाता है लेकिन यात्रियो के लिए सुविधा नाम मात्र की नहीं है। राजमार्ग 325 के साथ सिवाना का मुख्य बाजार होने के कारण बस संचालक सवारियां भी यहां से बैठाते है।

ऐसे में गांधी चौक पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था अति आवश्यक है। गांधी चौक पर कई जगह कचरे के ढेर लगे हुए है। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास तो ग गंदगी के कारण लाेगों का जीना दूभर हो गया, वहीं पानी का भराव होने से मच्छर पनप रहे हैं

इन दिनों गांधी चौक पर सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानों के बाहर पसरी गंदगी से दिनभर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं शौचालय निर्माण नहीं होने से रोजाना परेशानी होती है। - देवाराम, दुकानदार

खबरें और भी हैं...