पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कबड्डी प्रतियोगिता में हिसार ने भिवानी को दी मात

कबड्डी प्रतियोगिता में हिसार ने भिवानी को दी मात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवभारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने की। वहीं अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा ने की। विजेता टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि खेल गेम्स एक्टीविटी फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोचक मुकाबले हुए। दलाल ने खिलाड़ियों का परिचय भी लिया। उन्होंने कहा कि सरकार भी बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर लगी है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सराहनीय कदम है। प्रतियोगिता में वर्ग-19 की विभिन्न प्रतियोगिता में लड़कियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसमें कबड्डी के मुकाबले में अंडर-14 में भिवानी ने रेवाड़ी को हराया। वहीं अंडर-17 में हिसार ने भिवानी को मात दी।

वहीं अंडर-19 पानीपत ने सोनीपत को हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। वहीं खो-खो अंडर-14 में हिसार ने भिवानी को, अंडर-17 में हांसी ने सोनीपत को, अंडर-19 में भिवानी ने सोनीपत को हराकर खिताब हासिल किया। वहीं कुश्ती की 48 किलोग्राम भार वर्ग में अनु ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवम ठाकुर, प्राचार्य मोहन लाल वर्मा, निदेशक प्रणव गोयल, गजानंद कौशिक, राजेश बिजला, विनोद कौशिक, शीशपाल गोदारा आदि मौजूद रहे।

खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए भाजपा नेता जेपी दलाल व स्कूल मैनेजमेंट।

खबरें और भी हैं...