सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में उद्योगपति परेशान: गर्ग
सिवानी मंडी |हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने अनाज मंडी का दौरा कर व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में लगातार व्यापारी व उद्योगपति नुकसान में चल रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा की हरियाणा सरकार को गेहूं व सरसों खरीद व उसके उठान के पुख्ता प्रबंध तुरंत प्रभाव से करने चाहिए और गेहूं की खरीद करते ही सरकारी एजेंसियों को फसल का भुगतान 48 व 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए। इस अवसर पर उद्योगपति बाबू लाल जिंदल, हनुमान प्रसाद केडिया, सुशील सिंगला , दीन दयाल बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, नरेश केडिया, दयानन्द पूनिया,घनश्याम शेरड़ा, राम कुमार गोयल, विनोद,प्रमोद गर्ग आदि मौजूद थे।