प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान
सिवानी मंडी | बुधवार को तहसील परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। तहसीलदार रतन सिंह जांगड़ा ने इस अभियान की अगुवाई की। तहसील प्रवक्ता विष्णु गोदारा ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत एवं परशुराम जयंती के मौके पर प्रशासन द्वारा नगर पालिका के सहयोग से एक दिन का सफाई अभियान चलाया गया। जिसको तहसीलदार रतन सिंह जांगड़ा व डीएसपी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से शुरुआत करवाई। सफाई कर्मचारियों ने तहसील परिसर के प्रांगण को इस सफाई अभियान के तहत पूरी तरह साफ किया। इस मौके पर कानूनगो म खन लाल, नरेश पूर्व प्रधान, सुखबीर वर्मा, रघुबीर थापन, आदि मौजूद थे।