मार्केट कमेटी में किसानों को मुआवजे के तौर पर दिए 9 लाख के चेक
सिवानी मंडी | मार्केट कमेटी कार्यालय में मंगलवार को किसानों को कृषि दुर्घटना का दिया गया। मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा, वाइस चेयरमैन सागरमल सिंगला व सचिव विवेक पंघाल ने 12 किसानों को 9 लाख 75 हजार रुपए मुआवजे के चेक बांटे। चेयरमैन अनिल झाझड़ियां ने कहा कि सरकार कृषि कार्य के दौरान किसानों के साथ होने वाले हादसों के लिए मुआवजा राशि देती है। इस दौरान गुलशन याणा, दलबीर आदि मौजूद रहे।
जागृति क्लब रिफ्लेक्टर लगा सड़क सुरक्षा के बारे में करेंगे जागरूक
सिवानी मंडी | गांव नलोई की सामाजिक संस्था युवा जागृति क्लब की ओर से सिवानी क्षेत्र में पेड़ रिफ्लेक्टर लगाकर सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन को जागरूक करेंगे। युवा जागृति क्लब के अध्यक्ष मनोज जांगड़ा ने बताया कि कई खतरनाक मोड़ की वजह से लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। युवा जागृति क्लब के सदस्यों ने सिवानी इलाके में रिफ्लेक्टर लगाने की नई मुहिम की शुरू की जा रही हैं । जिसकी शुरुआत युवा क्लब के सदस्य सिवानी थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी विद्याधर को रिफ्लेक्टर भेंट कर करेंगे। जिससे हादसों में कमी आएगी ।
युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च
सुलखनी | गांव बहबलपुर में युवाओं ने देश में हो रही रेप की घटनाओं के लिए कैंडल मार्च निकाला। सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल, युवा मुकेश वर्मा, संदीप बासनीवाल, विकास, बंसी लाल, सहित अन्य लोगों ने कहा कि रेप जैसी घिनौनी हरकत करने से पहले राक्षस रूपी भेड़िये सौ बार सोचे। आखिर कब तक देश की बेटी, बहन इस तरह राक्षस रूपी भेड़ियों का शिकार होती रहेगी। लोगों ने कहा कि देश में कड़े कानून व्यवस्था किये जाने की मांग हैं।
श्रुति चौधरी सिवानी में 21 को
सिवानी मंडी | पूर्व सांसद श्रुति चौधरी 21 को सिवानी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य मदन श्योराण ने बताया कि 21 को सुबह 10 बजे श्रुति कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। इस दौरान ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।