पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एसवाईएल का पानी हिमाचल के रास्ते हरियाणा में लाया जा सकता है : नाथ

एसवाईएल का पानी हिमाचल के रास्ते हरियाणा में लाया जा सकता है : नाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ ने विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीति लोगों ने एसवाईएल के मुद्दे को एक राजनीतिकरण कर लिया है जबकि हिमाचल के रास्ते से एसवाईएल का पानी लाया जा सकता है जिससे ना तो किसी की भूमि एक्वायर होगी और ना ही पंजाब को परेशानी।

नाथ ने कहा कि हिमाचल के रास्ते से एसवाईएल का रास्ता केवल 67 किलो मीटर है जबकि पंजाब से ये रास्ता 156 किलो मीटर है। वहीं पंजाब ने विधान सभा में फैसला करके पंजाब के किसानों की जमीन वापस दे दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल से आने वाले रास्ते में जंगल व पहाड़ी है ऐसे में जमीन हिमाचल सरकार से लेकर एसवाईएल नहर हिमाचल से होकर बनाई जा सकती है। हिमाचल व हरियाणा दोनों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में ये काम जल्दी भी हो सकता है और हरियाणा को उनके हक का पानी भी मिल जाएगा।

एसवाईएल के लिए हिमाचल मार्ग की जानकारी देते जितेन्द्र नाथ।

खबरें और भी हैं...