पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डिवाइडर से कॉलोनी में कट छोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम से मिले

डिवाइडर से कॉलोनी में कट छोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी| तोशाम रोड से गोशाला तक बन रहे फोरलेन सड़क के बीचों-बीच बन रहे डिवाइडर पर रिहायशी कॉलोनी को रास्ता ना देने से नाराज लोग मंगलवार को एसडीएम सुरेश कस्वां से मिले । लोगों ने मांग की कि रिहायशी क्षेत्र में सड़क का कट दिया जाए ताकि लोगों को घर आने जाने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। जानकारी के अनुसार लंबे तोशाम मोड़ से गोशाला तक फोरलेन सड़क बनने का काम शुरू किया गया। जिसमें डिवाइडर बनाने का काम जोरों से किया जा रहा है। इस बारे में पुरानी ऑटो मार्केट के लोगों का कहना है कि कालोनी में कट देने के लिए ठेकेदार व अधिकारियों से संपर्क किया है लेकिन वो उनकी सुनने को तैयार नहीं है इस कारण मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात करने समस्या से अवगत करवाया गया। जिसके बाद एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का हल करवाया जाएगा। इस बारे में एसडीएम सुरेश कस्वां ने बताया कि वार्ड 12 के कुछ लोग उनसे मिलने आए थे जो कि उनकी वाजिब समस्या का हल करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...