पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अंडर 17 कबड्डी में पानीपत और अंडर 14 खो खो में हिसार ने सोनीपत को हराया

अंडर-17 कबड्डी में पानीपत और अंडर-14 खो-खो में हिसार ने सोनीपत को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवभारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय लड़कियों की स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर एसडीएम सुरेश कस्वां ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्कूल गेम्स व एक्टिवटी डेवलेपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से टीमों ने भाग लिया। एसडीएम सुरेश कस्वां ने कहा कि बेटियों के लिए किए गए स्टेट लेवल की प्रतियोगिता सराहनीय है। खेल प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14 कबड्डी में रेवाड़ी की टीम ने पानीपत को हरा दिया। वहीं अंडर-17 कबड्डी में पानीपत और हिसार के बीच हुए मुकाबले में हिसार 22-21 के अंतर से जीत गया। वहीं अंडर -14 खो-खो में हिसार ने सोनीपत को हराया। इस दौरान स्कूल की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल प्राचार्य मोहनलाल वर्मा व निदेशक प्रणव गोयल ने अतिथियों को स्वागत किया।

इस मौके पर उद्योगपति हनुमान केडिया, बाबूलाल जिंदल, मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा, पूर्व जिला पार्षद ब्रह्मप्रकाश बैनीवाल,भाजपा नेता मोहन लाल गोयल, गजानंद कौशिक, शीशपाल गोदारा, विनोद कौशिक, बलबीर सुंडा, राजेश बिजला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

सिवानी मंडी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...