विधायक बड़वा ने किया अनाज मंडी का दौरा, समस्याओं को भी जाना
सिवानी मंडी | हलका लोहारू से विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने शुक्रवार को अनाज मंडी पहुंचकर सरसों व गेहूं खरीद केंद्र का दौरा किया और खरीद का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न खरीद एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि वो किसानों को किसी मामले में परेशानी न आने दें क्योंकि किसान पहले से काफी परेशान है। बड़वा ने कहा कि आज प्रदेश में सबसे ज्यादा परेशान ही किसान है क्योंकि सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है और किसान के लिए आज के समय में खेती करना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ इनेलो नेता विनोद जांडीवाल, राजू पूनिया, मांगेराम भानगडिय़ा, फूड सप्लाई सब इंस्पेक्टर जयैश आदि मौजूद थे।