पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सिवानी मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे, चार जगह से भरे सैंपल

सिवानी मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारे छापे, चार जगह से भरे सैंपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को सिवानी में कई जगह पर छापेमारी कर सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक रसगुल्ला फैक्टरी, मिठाई की दुकान व दो किरयाणा की दुकान से सैंपल लिए। जिसमें किरयाणा स्टोर से घी के सैंपल व रसगुल्ला फैक्टरी से रसगुल्ले के सैंपल भरे हैं। छापेमारी के दौरान दुकानों में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि सिवानी में कई जगह से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रसगुल्ला फैक्टरी, मिठाई की दुकान व दो किरयाणा स्टोर से सैंपल लिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...