पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एसपी गंगाराम पूनिया ने किया झुंपाकलां में पुलिस चौकी का उद्घाटन

एसपी गंगाराम पूनिया ने किया झुंपाकलां में पुलिस चौकी का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बृहस्पतिवार को झुंपाकलां में नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस चौकी का निर्माण प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति स्व. प्रयागचंद गोयल की स्मृति में उनके सुपुत्र कैलाश गोयल व विजेंद्र गोयल ने करवाया। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि समाज हित व समाज के विकास में सहयोग करना बहुत पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों से भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति व संस्कारों का ज्ञान होता है। इस अवसर पर तहसीलदार रतन सिंह, कैलाश गोयल, विजेंद्र गोयल, सरपंच दलीप सिंह, एसएचओ विक्रम सिंह, एएसआई विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...