पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किरण चौधरी ने दिया प्रदर्शन का न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने रविवार को भिवानी में आयोजित होने वाले मटका प्रदर्शन का न्योता दिया। वो यहां नव निर्वाचित पार्षद ममता चावला की जीत के अवसर पर मुंशीराम खटीक द्वारा दी जाने वाली पार्टी में शामिल होने आई थी। उन्होंने बताया कि 21 मई को भिवानी के हिस्से के पानी की मांग को लेकर मटका प्रदर्शन किया जाना है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चा पर विफल है और चौ. बंसीलाल के परिवार से सिवानी-बड़वा का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का अपार प्रेम है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता शीशराम मेचू, मुंशीराम खटीक, शिव कुमार, गजानंद शर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...