पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गैंडावास में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला

गैंडावास में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | गांव गैंडावास में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जलघर पर तालाबंदी करते हुए रोष प्रकट किया। सरपंच रघुबीर की अध्यक्षता में हो रहे प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कहा कि दो महीन से जलघर में पानी नहीं अा रहा। अधिकारी उनकी सुनते ही नहीं। एसडीओ के सोमवार को गांव में पहुंचे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जलघर का ताला खोला। जानकारी के अनुसार गांव गैंडावास में ग्रामीण रविवार को जलघर के सामने जमा हुए। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जलघर को ताला जड़ दिया। सरपंच रघुबीर ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि दो महीने से गांव में पीने को पानी नहीं है। लेकिन अधिकारी समाधान नहीं कर रहे है। सोमवार को गांव में अधिकारियों से मिलाने के आश्वासन के बाद ताला खोला।

खबरें और भी हैं...