पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • उधर, टोकन देकर सरसों न खरीदने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना

उधर, टोकन देकर सरसों न खरीदने का आरोप लगा किसानों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी | अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की सरसों खरीद न होने पर तहसील परिसर में धरना दिया जिसकी अध्यक्षता जिला पार्षद एवं किसान नेता बलवान बागड़ी ने की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को हैफेड ने टोकन जारी किया हुआ है उनकी सरसों खरीद की जानी चाहिए। क्योंकि 1 मई से 10 मई तक का शेड्यूल हैफेड ने जारी किया था उन तारीखों में उन किसानों की सरसों खरीदने की बजाय उनकी फर्द पर यह कर न बर लगा दिया कि आपको बाद में बुलाएंगे। परन्तु अब हैफेड के अधिकारी सरसों को तोलने से मना कर रहे हैं। बागड़ी ने कहा कि सरसों तुलाई के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। दस मई को सरकार ने सरसों खरीद कार्य बंद कर दिया परन्तु सिवानी में हैफेड के अधिकारी अभी तक भी सरसों की तुलाई कर रहे है, तोली गई सरसों की लिस्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए उसका भुगतान तुरंत किया जाए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर दयानंद पूनिया, सुकर्म सिंह, राम कुमार श्योराण सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...