पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भागीरथ को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम से मिले ग्रामीण

भागीरथ को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम से मिले ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालसमंद | सिवानी कोर्ट परिसर में बदमाशों की फायरिंग में मारे गए हरियाणा पुलिस के हवलदार गोरछी निवासी भागीरथ को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले। इस दौरान मृतक भागीरथ का बेटा ललित भी ग्रामीणों के साथ था। सीएम ने इस दौरान भागीरथ की बहादुरी की सराहना की और बताया कि वे सरकार की ओर से हर संभव कदम उठाएंगे ताकि अन्य जवानों का भी मनोबल बढ़े। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोलूराम, विक्रम गोरछी, सज्जन पचार, रामसिंह, प्रदीप, राजेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...