सिवानी मंडी | नवभारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल प्राचार्य मोहन लाल वर्मा ने बताया कि रिया सिंगल ने 481 अंक 96.2 प्रतिशत लेकर प्रथम, अंकित कुमार ने 476 अंक लेकर 95.2 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान तथा करिश्मा ने 468 अंक 93.6 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक प्रणव गोयल ने बताया कि दसवीं कक्षा में 17 छात्रों ने बोर्ड मेरिट तथा 50 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अमिषा ने 94.8 प्रतिशत लेकर पाया प्रथम स्थान
गांव गैंडावास स्थित मॉर्डन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्या सावित्री शर्मा ने बताया कि दसवीं कक्षा में सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि स्कूल में दसवीं कक्षा की अमिषा ने 474 अंक 94.8 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, बबली ने 467 अंक 93.4 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान तथा कविता ने 459 अंक 91.8 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर संस्था निदेशक हरिसिंह बिरथल ने बोर्ड का अच्छा परिणाम आने पर बच्चों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी।
93.6 प्रतिशत अंक पाकर राहुल रहा अव्वल
एमडीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम बेहतर रहा। स्कूल प्राचार्य दिलबाग सिंह भांभू ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में स्कूल में राहुल ने 468 अंक 93.6 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान, शुभम शर्मा व मोहित ने 462 अंक 92.5 प्रतिशत लेकर सयुंक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा हितेश ने 459 अंक 91.8 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक संजय भारद्वाज ने बताया कि स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए वहीं 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत अंक लेकर नाम रोशन किया।