पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरसों की खरीद शुरू करवाने व खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर किसान सभा का धरना जारी

सरसों की खरीद शुरू करवाने व खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर किसान सभा का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से सरसों की खरीद शुरू करवाने व खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सोमवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। प्रशासन की ओर से किसानों की सरसों की खरीद जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। किसानों की ओर से जारी धरना स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि 10 मई को सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी।

इस दौरान कुछ किसानों को टोकन तो जारी कर दिए लेकिन उनकी सरसों की खरीद करने से साफ मना कर दिया। इसके विरोध में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया था जो सोमवार को 8 वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान प्रशासन की तरफ से किसानों को जल्द खरीद शुरू किए जाने का आश्वासन मिला जिसके बाद किसानों ने प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि 22 मई से किसानों की सरसों खरीदी नहीं गई तो 23 मई को किसान करनाल स्थित मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आवास का घेराव करेंगे। इससे पूर्व किसानों ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन तहसीलदार रतन सिंह जांगड़ा को सौंपा। इस मौके पर जिला पार्षद बलवान बागड़ी, सुकर्म जागलान, जंगबीर ढांडा, रामकिशन भाकर, मेवासिंह, मनोज भाकरा, सतबीर देवसर, महेंद्र गोदारा, रूपचंद, रामकुमार सहित कई किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...