गणगौर व धनियर राजा की आराधना
भास्कर संवाददाता|सिवनी मालवा
बिसौनी कलां में 10 दिवसीय गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक नीरज पटवारे एवं वीरेंद्र चौधरी ने बताया माता गणगौर और धनियार राजा की पूजन की जाती है। यह कठिन तपस्या होती है लेकिन कहा जाता है इसकी विनम्रता पूर्वक पूजन से घर में सुख शांति आती है। महिलाएं माता गणगौर और धनियर राजा के वस्त्र धारण कर बगीचों में पाती खेलने जाती है। जहां सामूहिक रूप से महिलाएं भजन कीर्तन करती है। रात्रिकाल में बिसौनी, छीपाबड़, फेफरी सरकार, रमपुरा, गैर मंडल, अबगांव खुर्द, गैर मंडल बगवाड़ा, टिमरनी महिला मंडल, भाटपरेटिया सुखरास, गुरंजघाट, रायबोर, रंगाई जटपुरा, रूपी परेटिया सहित अनेक मंडलों ने प्रस्तुति दी। प्रतिदिन रात्रि में 8 से रात्रि 2 बजे तक कार्यक्रम चलता है। 19 अप्रैल को समापन होगा।
गणगौर महोत्सव में कई मंडलियां दे चुकी प्रस्तुति, दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु
सिवनीमालवा। बिसौनीकलां में 10 दिवसीय गणगौर महोत्सव में मौजूद लोग।