पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • भावांतर में खरीदे चने में मिली मिट्टी, केंद्र प्रभारी निलंबित

भावांतर में खरीदे चने में मिली मिट्टी, केंद्र प्रभारी निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सिवनीमालवा

बानापुरा कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना में खरीदे जा रहे चने में शुक्रवार रात्रि अनियमितता उजागर हुई। मंडी में पिपलिया सोसायटी द्वारा खरीदे जा रहे चने के ढेरों में भारी मात्रा में मिट्‌टी मिली। शिकायत पर एसडीएम धीरेंद्र शुक्ल ने जांच की तो मिट्टी युक्त चने के 3 से अधिक ढेर मिले। एसडीएम ने जिला सहकारी बैंक प्रबंधक सतीश सिटोके को केंद्र प्रभारी दीपक रघुवंशी को निलंबित कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया 1 ट्राॅली से अधिक चना मिट्टी युक्त मिला है। वर्तमान में जो प्रबंधक है उस पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एक बात यह भी सामने आई कि कुछ दिनों पहले जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत द्वारा निलंबित किए गए पिपलिया समिति प्रबंधक सब्बर सिंह रघुवंशी हटाने के निर्देश हुए थे। सब्बर सिंह रघुवंशी अभी भी प्रबंधक हंै। इसे लेकर एसडीएम और बैंक प्रबंधक सिटोके के बीच बहस हुई। सतीश सिटोके ने बताया चार्ज सब्बर सिंह के पास ही है।

सिवनीमालवा| एसडीएम और बैंक प्रबंधक के बीच काफी देर बहस हुई।

खबरें और भी हैं...