भीलट बाबा मेले में चाकू चलाने वाले पकड़ाए
सिवनीमालवा| भीलट बाबा मेले में 31 मार्च की रात झूले के विवाद में जसवीर हरिजन को चाकू मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया घटना की रात जसवीर की रिश्तेदार आराधना और सुमन झूला झूल रहे थे। जसवीर झूले के पास खड़ा था। अमन, नितिन, टिग्गी उर्फ पंकज कुशवाह भीलपुरा, सुनील हरिजन झूला बंद नहीं करने दे रहे थे। जसवीर ने रिश्तेदारों को झूले से उतारने की बात कही। आरोपियों ने जसवीर को मारा और चाकू से वार कर घायल कर दिया था।