ट्रक ने तोड़ा धर्मकुंड़ी रेलवे फाटक आधे घंटे रुका रहा स्टेट हाईवे
सिवनीमालवा/ इटारसी | मुंबई, नई दिल्ली रेलवे लाइन के धर्मकुंड़ी फाटक नं. 222 को मंगलवार दोपहर 12.10 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रेलवे फाटक का पेडस्टल टूट गया। टक्कर के बाद ट्रक क्रमांक जीजे 09 वीओ 379 का चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। तुरंत चाबी मेन ने कंट्रोल को सूचना दी। कुछ देर के बाद बस, ट्रक सहित अन्य वाहनों को रोका गया। आधे घंटे फाटक से वाहनों को निकाला गया। रेल कर्मियों की टीम ने पहुंचकर सुधार कार्य शुरु किया। करीब शाम 6 बजे गेट ठीक हुआ। ट्रेनों की क्रासिंग के समय वाहनों को रोका, स्लाइड बूम से गेट खोला और बंद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया ट्रक के चालक खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक जय भारत सिंह को रेलवे का जांच अधिकारी बनाया है।