सिवनीमालवा| श्री रणजीत हनुमान मंदिर समिति ने श्रीमद भागवत कथा
सिवनीमालवा| श्री रणजीत हनुमान मंदिर समिति ने श्रीमद भागवत कथा की तैयारियां शुरू कर दी है। 25 अप्रैल से 1 मई तक सुश्री जया किशोरी की कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजन समिति और समाज के लोगों ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। समिति के सदस्यों ने बताया संभाग में पहली बार सुश्री जया किशोरी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। 21 अप्रैल से अटल खेल प्रशाल मैदान में पंडाल एक लाख वर्ग फीट में बनाया है। इसमें महिला व पुरूषों की अलग-अलग व्यवस्था और वृद्वजनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे है।