भीलट बाबा मेले में चाकूबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
सिवनीमालवा| भीलट बाबा मेले में झूले के विवाद में जसवीर हरिजन को चाकू मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया जसवीर झूले के पास था। अमन, नितिन, टिग्गी उर्फ पंकज कुशवाह भीलपुरा, सुनील हरिजन झूला बंद नहीं करने दे रहे थे। जसवीर ने रिश्तेदारों को झूले से उतारने को कहा। आरोपियों ने जसवीर पर चाकू से वार कर दिया था।