भगवान परशुराम की हुई महाआरती, आज निकलेगी शोभायात्रा
सिवनीमालवा| परशुराम जयंती पर चाइल्ड केयर स्कूल परिसर में बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने पूजा अर्चना के साथ महाआरती की। अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने बताया सुबह 9 बजे महाआरती में समाज के लोग व महिलाएं उपस्थित थी। गुरुवार को जय स्तंभ चौक से शाम 5 बजे शोभायात्रा निकालेगी। नटराज मैरिज गार्डन में समापन की होगा।