सिवनीमालवा| सरकारी अस्पताल के सामने फैले अतिक्रमण को प्रशासन ने रविवार को हटाया। अतिक्रमण अमले में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, एसडीओपी एसएल सोनिया, थाना प्रभारी अजय तिवारी, सीएमओ एसके श्रीवास्तव सहित अमले ने लंबे समय से परिसर के बाहर लगी दुकानें और गुमठियों को हटाया। करोड़ों की लागत से बने नए अस्पताल आगामी 26 मई को लोकार्पण होगा। अस्पताल के सामने नई बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते अतिक्रमण हटवाया। सरकारी अस्पताल के सामने छोटे-छोटे दुकानदारों ने जिनकी चाय, पान, सब्जी और चाट की दुकानें लग रही थी सभी दुकानदारों ने मुहिम का विरोध किया। एसडीओपी की समझाइश के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी गुमठियां हटा ली। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया अस्पताल में निर्माण कार्य होना है अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिए गए थे।