सिवनीमालवा| श्री रणजीत हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने जिले में आई टॉपर छात्रा अनमोल सिंगवाने का पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। अनमोल सिंगवाने ने कक्षा 10वीं में 500 में से 479 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रही। श्री रणजीत हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने शहर की होनहार बेटी का सम्मान घर जाकर किया।