पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नर्मदा तट पर विद्यार्थियों ने की सफाई, किया जागरूक

नर्मदा तट पर विद्यार्थियों ने की सफाई, किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवनीमालवा| ग्राम बाबरी में नर्मदा घाट पर शासकीय नवीन हाई स्कूल बाबरी के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलाम ईको क्लब के द्वारा बच्चों ने रैली निकाली और ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।

बच्चों ने नर्मदा तट पर जाकर घाट की विशेष साफ सफाई की गई। प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र पटेल ने बताया कि बच्चों ने घाटों पर सफाई की और कचरे को एकत्रित किया और ग्रामीणों को नर्मदा नदी को स्वच्छ और साफ रखने की समझाइश दी। सरपंच प्रतिनिधि नरहरि पटेल ने बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर वीके हिंदुस्तानी, मान सिंह, सुशील कुमार, राजेंद्र अश्वारे, सूरज रघुवंशी, संध्या रघुवंशी सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...