परशुराम जयंती पर प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी कला
भास्कर संवाददाता| सिवनीमालवा
सर्व ब्राह्मण महिला समाज ने परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार को सीताराम मंदिर में महिला मंडल व बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
महिला मंडल की अध्यक्ष उषा उदासी ने बताया मुख्य अतिथि निशा गुहा, मंगला उपाध्याय, शोभा तिवारी, सरोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने वाद-विवाद, लोक गीत गायन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने ड्रेस कोड कार्यक्रम के लिए निर्धारित किया जो आकर्षण का केंद्र रही। इसमें नगर अध्यक्ष उषा उदासी, सचिव मिनी व्यास, अनिता जोशी, अर्चना मिश्रा, सुदीक्षा अवस्थी, प्रभा शर्मा, अनीता अवस्थी, सीमा उपाध्याय, अंजु व्यास, चंचल शास्त्री सहित अन्य मौजूद थे।
सर्व ब्राह्मण महिला समाज ने परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए
सिवनीमालवा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाएं ड्रेस कोड पहनी हुई।