चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा बच्चा, मौत
सिवनीमालवा| कोठरा निवासी 13 वर्षीय बालक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को नवीन पिता राकेश कहार चलती ट्रैक्टर ट्राॅली से गिर गया। डॉ. ऋषि चौबे ने बताया सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया।