भास्कर संवाददाता |सिवनीमालवा
ग्राम हिरनखेड़ा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिन कथा वाचक पंडित सोमनाथ शास्त्री महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। उन्होंने पूतना वध, माखन चोरी लीला, ओखल बंधन लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए गोवर्धन लीला को भी सुनाया। उन्होंने बताया बाल-गोपालों गोपियों के संग भगवान कृष्ण ने अपने ऐसे रूप दिखाए जिससे साथी भी हैरान हो जाते थे। माखन चोरी करने के बाद माता से शिकायत करने जाने पर अचानक खुद कृष्ण वहां से गायब हो जाते हैं। खतरनाक राक्षसी पूतना जब कृष्ण को मारने के लिए आई तो प्रभु ने सब जान लिया और देखते ही देखते उसे ढेर कर दिया। बाल रूप में कृष्ण की अठखेलियां करने के अनेक किस्से सुनाते हुए भजन गाए तो लोग झूम उठे।