काणदर में माताजी मेले में भक्ति संध्या व वरघोड़े का हुआ आयोजन
भास्कर न्यूज | सियाणा
निकटवर्ती काणदर गांव में स्थित कावाणी माता मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें दूर दराज के लोगों ने भाग लिया। मेले को लेकर बुधवार रात्रि को प्रवीण माली एण्ड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। हास्य कलाकार जुगकिशोर एण्ड पार्टी की ओर नाटकों का मंचन किया गया। मेले को लेकर सवेरे वरघोड़े का आयोजन किया गया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकला तथा पूजा अर्चना की गई। इस दौरान चांदना निवासी पूर्व सरपंच नैनसिंह चौहान की ओर से प्रसादी रखी गई। इस मौके काणदर के अलावा, चांदना, रायपुरिया, सिवना व सियाणा समेत आस-पास के गांवों के लोगों ने भाग लिया।