पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रह्ममाजी भगवान का वार्षिक मेला 26 को

ब्रह्ममाजी भगवान का वार्षिक मेला 26 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाणा| राजपुरोहित समाज बोडों का परगना के तत्वावधान में रविवार को ब्रह्ममाजी भगवान मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी मेले को लेकर चर्चा की गई। मेला कमेठी के अनुसार ब्रह्ममाजी भगवान के 13वें वार्षिक मेले मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं मेले को लेकर अलग-अलग कार्यभार सौपकर मेले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें 26 मई को सवेरे पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर भेटाला निवासी धुकसिंह रायगुर की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रिकालीन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रवणदास एडं पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान देवाराम, प्रवीणसिंह, चुन्नीलाल लाकावा, उकाराम, वागाराम, छगनलाल, धुकाराम, विजयराज, प्रहलादराम, हीराराम, वीएस राजपुरोहित, मंगलाराम समेत चांदना, भेटाला, आडवाडा, सियाणा समेत कई गांवों के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...