पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोहना अग्निकांड : व्यापार मंडल की मांग फायरकर्मियों पर हो केस दर्ज

सोहना अग्निकांड : व्यापार मंडल की मांग फायरकर्मियों पर हो केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना | सोहना में गुरुवार को भीषण अग्निकांड में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर लोग सोहना एसीपी से मिले। लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों पर केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी। लोगों ने चेतावनी दी कि केस दर्ज नहीं होने पर शहर के लोग सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों ने सही समय पर काम नहीं किया और खराब गाड़ी मौके पर भेजी, जिससे आग और भीषण हो गई। एसीपी बिरम सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसीपी से व्यापार मंडल प्रधान मनोज बजरंगी, हरीश नंदा, पप्पू पठान आदि मिले।

खबरें और भी हैं...