पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव चौक नॉन मोटरेबल अंडरपास में लगीं लाइट्स चोरी हुईं, विभाग अनजान

राजीव चौक नॉन मोटरेबल अंडरपास में लगीं लाइट्स चोरी हुईं, विभाग अनजान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव चौक स्थित नॉन मोटरेबल अंडरपास अभी शुरू भी नहीं हो हुआ है, लेकिन उसमें लगी 20 से अधिक लाइट्स पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस बारे में ना तो एनएचएआई के अधिकारियों को जानकारी है और ना ही अन्य विभाग के अफसरों को। यह नॉन मोटरेबल अंडरपास है, जिसकी अभी तक विधिवत शुरुआत नहीं हुई है। दैनिक भास्कर की टीम ने रविवार को अंडरपास का जायजा लिया, जिसमें पाया कि अंडरपास में लगी लाइटें गायब हैं। सोहना रोड से देवीलाल स्टेडियम की ओर अंडरपास के टाइल्स भी उखड़ चुकी हैं। अंडरपास से अभी कम संख्या में ही लोग निकलते हैं। ऐसे में निर्माण कंपनी पर भी सवाल उठते हैं। जब लाइट्स चोरी होने की बात एनएचएआई अधिकारियों को बताई गई तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। वहीं इस अंडरपास से करीब 50 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी भी है, जहां रातभर पुलिस कर्मचारी रहते हैं, लेकिन पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

गुड़गांव. राजीव चौक पर बनाए गए नॉन मोटर व्हीकल अंडर पास से चोरों द्वारा चुरा ली गईं लाइट्स, लाल घेरे में।

खबरें और भी हैं...