सोहना| कस्बे में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया| शिविर नागरिक अस्पताल में स्थित आयुष वाटिका मैदान में लगाया गया था जो 21 जून तक चलेगा| शिविर में पतंजलि योग की हरिद्वार से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त योगाचार्य महेश अग्रवाल व नरेश शर्मा द्वारा लोगों को योग व प्राणायाम के विषय में विस्तृत जानकारी दी| योगाचार्य महेश अग्रवाल ने योग आसनों व उसके फायदों को समझाया| योगाचार्य महेश अग्रवाल ने कहा कि योग मानव शरीर के लिए अत्यंत हितकारी है जिससे शरीर के प्रत्येक अंग तक शुद्ध ऑक्सीजन पहुँचती है| उक्त कार्यक्रम जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ॰ मंजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है| कार्यक्रम के आयोजक डॉ॰ कुलभूषण ने बताया कि उक्त योग प्रशिक्षण शिविर कस्बे की राजीव गाँधी पार्क में आयोजित किया जाएगा|