पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होली पर लिए गए गुजिया, पीने का पानी, ड्राई फ्रूट मिक्चर भुजिया सहित अन्य सामग्रियों के आधा दर्जन सैंपल फेल

होली पर लिए गए गुजिया, पीने का पानी, ड्राई फ्रूट मिक्चर भुजिया सहित अन्य सामग्रियों के आधा दर्जन सैंपल फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में हैं। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से मार्च माह में शहर के कई दुकानों से भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार को विभाग के पास आ गई। जिसके अनुसार होली पर बिकने वाली गुजिया, पीने का पानी, ड्राई फ्रूट मिक्चर भुजिया सहित आधा दर्जन सैंपल फेल पाए गए।

जिला फूड सेफ्टी अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर जिले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाते हैं। जिससे कि नकली व मिलावटी सामान बेचने वालों पर नकेल कसी जा सकें। विभाग लगातार मिलावट वाले सामान के खिलाफ छापेमारी करता रहेगा। वे बताते हैं कि पिछले दिनों लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट के अनुसार सोहना रोड स्थित बीकानेर वाला व सुभाष चौक स्थित बीकानेर की गुजिया के सैंपल फेल पाए गए। जबकि शीतला माता रोड से लिए गए सैंपल में से रोहतांग नेचुरल मिनरल वाटर, एक्वा लाइफ प्योर वाटर के कई सैंपल मिस ब्रांड पाए गए। शर्मा ने बताया कि इन सभी दुकानदारों को अपने दावें व आपत्ति दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के अनुसार वे दोबारा सैंपलों की जांच करवा सकते हैं। इसके बाद रिपोर्ट को एडीसी आफिस भेजा जाएगा। जहां उक्त दुकानों के खिलाफ जुर्माना तय किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...