पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांडाल में गुलाब जल की बारिश के बीच 500 तपस्वियों का पारणा

पांडाल में गुलाब जल की बारिश के बीच 500 तपस्वियों का पारणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री अखिल भारतीय श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुए पारणा महोत्सव, गुरुदेव मिश्रीमल महाराज की दीक्षा शताब्दी तथा वरिष्ठ प्रवर्तक रुपचंद महाराज के दीक्षा हीरक जयंती समारोह में देश भर से पहुंची भीड़ ने इतिहास रच दिया। 500 तपस्वियों ने पारणा किया तो उनकी अनुमोदना के लिए लगभग 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। तपस्वियों को गर्मी ना लगे इसलिए राजकीय महाविद्यालय में लगाए गए पूरे पांडाल में दिनभर लंबे पाइप पर किए गए छिद्रों के माध्यम से गुलाब जल की बारिश की गई।

जैन धर्म के प्रमुख चार सोपान चतुर्विद संघ ने तपस्वियों को अनुमोदनाएं पेश की। सभी श्रावकों को महावीरचंद मनीष कुमार लूंकड़ की आेर से केसर की डिब्बियां वितरित की गई। आयोजन में भाजपा महामंत्री कैलाश अखावत, गौतम चंद लोढ़ा, केवलचंद धोका, नेमीचंद धोका, मोहनलाल धोका, मोहनराज अखावत, बाबूलाल बोहरा, पारस भंडारी , भंवरलाल गांधी, सोहनराज कोरीमुथा, गौतम चंद कोरीमुथा, पार्षद मंजू अखावत, उगमराज बलाई, गौतम चंद धोका, जसवंतराज खारीवाल, ललित पगारिया, प्रकाशचंद खारीवाल, सोहनराज कोरीमुथा, विमल समदडिय़ा, राजेश कोरीमुथा, पदमचंद धोका, प्रवीण धोका, गौतम चंद गांधी, मोहनराज कटारिया आदि मौजूद थे।

महोत्सव में अनुमोदना के लिए देशभर से पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु, 500 कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं

फैक्ट फाइल

500

तपस्वी

20000

श्रावक

20000

केसर डिब्बी दी

200 सुरक्षा गार्ड

300

जंबो कूलर

1500

पंखे

1500

प्वांइट से गुलाब जल बारिश

100

वाहन लगाए व्यवस्था में

तपस्वियों को गोदी में लेकर पहुंचे परिजन, इक्षुरस से कराया पारणा

तेरह वर्ष तक वर्षीतप पारणा करने वाले तपस्वियों को गोदी में उठाकर परिजन पांडाल तक पहुंचे। यहां उनका बहुमान भी किया गया। वरिष्ठ प्रवर्तक रूपमुनि महाराज ने सभी तपस्वियों को मांगलिक देकर उन्हें पारणा करने की अनुमति प्रदान की।

सोजत. श्री अखिल भारतीय श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वातानुकुलित पांडाल में मौजूद तपस्वी और समाजबंधु।

धोका को मिली समाज भूषण की उपाधि

इस आयोजन के मुख्य कार्यकर्ता माने जाने वाले गुरु सेवा समिति के सहमंत्री मगराज धोका को संत रूपमुनि सहित उपस्थित सभी मुनिवृंद ने समाज भूषण की उपाधि से अलंकृत किया। इस दौरान गौतम प्रसादी के लाभार्थी शांतिलाल, रामलाल, अशोक कुमार, ज्ञानचंद लोढ़ा हैदराबाद तथा रणजीतमल, जगदीशमल, नवर|मल गुंदेचा, ईक्षु रस के लाभार्थी भंवरलाल महावीरचंद व नवर|मल सांखला, प्रतिक चिन्ह के लाभार्थी बसंत कुमार, सचिन, अनायरा व झंडारोहण के लाभार्थी मीठालाल, गुणवंतराज, तेजप्रकाश गुलेच्छा का भी स्वागत किया।

मिश्रीमल महाराज पर विशेष आवरण जारी किया

समारोह के दौरान भारतीय डाक विभाग राजस्थान परिमंडल के तत्वावधान में मरुधर केसरी मिश्रीमल महाराज पर विशेष आवरण जारी किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर बीआर राठौड़, अमित तिवारी, महेंद्र कुमार, अशोक दाधीच, किशोरदास वैष्णव आदि मौजूद थे। इस दौरान युवाचार्य महेंद्र ऋषि, विनय मुनि भीम, तपस्वी र| अमृत मुनि मसा, महेश मुनि, नानेश मुनि, हितेश मुनि, मुकेश मुनि, वरूण मुनि, वयोवृद्घ रमीला कंवर, कुसुमलता, राजराजेश्वरी, जयमाला जी, कमल प्रभा आदि ठाणा ने प्रवचन दिए।

दिया अन्न के महत्व का संदेश, एक-एक झूठी थाली चेक की

गौतम प्रसादी के दौरान लोगों को अन्न का महत्व बताते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। झूठा रखने के लिए 10 काउंटर बनाए, जिस पर मौजूद तीन-तीन लोग झूठी थाली को चेक करते रहे और झूठा नहीं छोड़ने का निवेदन करते रहे।

पारणा महोत्सव में कई शख्सियतें भी पहुंची

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्रि में आयोजित कवि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी पहुंचे। इस दौरान कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात्रि तक श्रोताओं को बांधे रखा। बुधवार को पारणा महोत्सव में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद गुप्ता, फिल्म निदेशक केसी बोकाडिय़ा, नेमीचंद चौपड़ा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड़, पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक संजना आगरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरवरसिंह राठौड़, चेयरमैन मांगीलाल चौहान पहुंचे। अतिथियों का समिति के नवर|मल सांखला, मगराज धोका, नवर|मल गुंदेचा, महावीरचंद श्रीश्रीमाल, अनिल चतर, राजेंद्र कोरीमुथा, प्रवीण बोहरा, पुष्पतराज मुणोत ने बहुमान किया।

खबरें और भी हैं...