अणचीबाई मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 5 मई से
नाडोल | मेघवालों का बड़ा बास स्थित बाल तपस्विनी अणचीबाई के जन्म स्थल पर नवनिर्मित अणचीबाई मंदिर की तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 5 मई से शुरू होगा। पुजारी मांगीलाल मेघवाल ने बताया संत ओमजी आचार्य सोजतसिटी के सानिध्य में आयोजित होने वाले समारोह के प्रथम दिन विनायक पूजन, 6 मई को सुबह कलशयात्रा, शाम को हवन एवं भजन संध्या होगी। 7 मई को मूर्ति स्थापना व महाप्रसादी होगी।