पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाई ध्वजा

मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाई ध्वजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाई ध्वजा

जवाली|
श्रीखौड़ खेतलाजी (क्षेत्रपालजी) के निजी मंदिर पर वार्षिक ध्वजा गादिया मेहता परिवार द्वारा पंडित जगदीशचंद्र जोशी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चढ़ाई। भक्तराज राजेंद्र भंडारी के सान्निध्य में श्री खौड़ खेतलाजी कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह मेड़तिया व कमेटी के सम्मानित सदस्यों द्वारा मेहता परिवार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिसिंह मेड़तिया, सुभाष मेहता, श्रीपाल मेहता, कल्याणमल मेहता, सावंतसिंह, इंद्रसिंह, पुजारी राजू व श्रद्धालु मौजूद थे।

बिजली की आंख मिचौली से आमजन परेशान

सोजत रोड |
कस्बे में डिस्कॉम द्वारा की जा रही बिजली की अघोषित कटौती से आमजन परेशान है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही डिस्कॉम ने कस्बे में बिजली की कटौती शुरू कर दी हैं। दिन व रात में कई घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। कर्मचारियों को कहना है कि आगे से जीरो लोड के निर्देश मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। जिसका कोई निश्चित समय नहीं होता।

रात्रि में बिजली कटौती करने से आमजन को परेशानी हो रही है। विद्यार्थी भी परेशान है।

खबरें और भी हैं...