पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवराड़ में मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त राशि के चेक आश्रितों को सुपुर्द किए

सवराड़ में मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त राशि के चेक आश्रितों को सुपुर्द किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवराड़ में मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त राशि के चेक आश्रितों को सुपुर्द किए

सोजत रोड | समीप के ग्राम पंचायत सवराड़ में दो परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त राशि के चेक सुपुर्द किए गए। सरपंच कैलाश मालवीय ने बताया कि गणपतसिंह राजपूत की करीब आठ माह पूर्व तालाब में डूबने से व मदनलाल हीरागर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार माधुराम राजपुरोहित ने दोनों परिवारों के आश्रितों को पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता के चेक सुपुर्द किए।

हजरत हुसैन पीर दरगाह पर चार दिवसीय उर्स 27 से

रायपुर मारवाड़|
झूंठा रोड रायपुर स्थित हजरत हुसैन पीर की दरगाह पर 27 अप्रैल से चार दिवसीय उर्स आयोजित होगा। दरगाह कमेटी के मंत्री जब्बार उस्ता ने यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...