पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरा रेतिया के नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेरा रेतिया के नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरा रेतिया के नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोजत| शहर के जैतारणिया दरवाजे के बाहर स्थित बेरा रेतिया पर पिछले लम्बे समय से पसरी गंदगी और कचरे से डटी नालियों की सफाई नहीं होने पर बेरा वासियों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंप कर तत्काल प्रभाव से सफाई करवाने की मांग की। शिवसेना के तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र पालरिया व जिला सचिव महेन्द्र गहलोत की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में सफाई कराने की मांग की। इस मौके मनोहर, राकेश भटनागर, शिवलाल अादि उपस्थित थे।

बैठक में लिए कई निर्णय

रानी | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रानी में प्रधानाचार्य घनश्यामदास वैष्णव की अध्यक्षता में एसडीएमसी व पीटीएम बैठक हुई जिसमें एसडीएमसी का गठन करने, विद्यालय विकास शुल्क देने, छात्रों के लिए एेप बनाने, भामाशाह द्वारा साइकिल स्टैंड निर्माण करवाने आदि को लेकर सहमति दी गई।

खबरें और भी हैं...