- Hindi News
- National
- जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती पर हुए कई आयोजन, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार को परशुराम जन्मोत्सव श्रद्घापूर्वक मनाया गया। सुबह 11बजे कस्बे के रेलवे परिसर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन रखा गया। जिसमें श्रद्घालुओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। सायं 5बजे कस्बे के गणेश मंदिर में ब्राह्मण समाजबंधु एकत्रित हुए। जहां भगवान परशुराम की विशेष आरती कर गाजों-बाजों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में अधिकांश ब्राहम्ण बंधु अपनी पारम्परिक वेशभूषा पहने हुए थे। श्रद्घालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते व भजन कीर्तन करते हुए साथ में चल रहे थे। शोभायात्रा के आगे-आगे बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी तो पीछे महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी। शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए रेलवे परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पुन: गणेश मंदिर पहुंच संपन्न हुई। इस मौके हेरम्भ भारद्वाज, अनिल व्यास, अनिल शर्मा, मनोज त्रिवेदी, अरूण शर्मा, दाउलाल व्यास, तरूण शर्मा आदि मौजूद थे।
सोजत| सर्वब्राह्मण समाज द्वारा शहर मेंं भगवान परशुराम जयंती मनाई। स्थानीय शंकर बाग में बुधवार को बड़ी संख्या में सर्वब्राह्मण समाजबंधुओं ने भगवान परशुराम के अवतार पर प्रकाश डाला। इस मौके तहसील अध्यक्ष अशोक माहुड़ा, देवानंद श्रीमाली, विजयप्रकाश श्रीमाली, सुरेश आेझा, चेतन व्यास, श्यामलाल व्यास, नंदकिशोर बिस्सा, राजेंद्र जोशी, पंकज त्रिवेदी, गोपाल दवे, धीरेंद्र व्यास, अमित जोशी, उमाशंकर द्विवेदी, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, राकेश कश्यप आदि उपस्थित थे।
फालना| नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रोहित तिवारी, बद्रीप्रसाद व्यास, हंसमुख बोहरा, जगदीश त्रिवेदी, गोपाल पारीख, नरपत त्रिवेदी, प्रकाश दवे, नीतेश श्रीमाली, युधिष्ठिर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, उमेशचंद शर्मा आदि मौजूद थे।
सोजत रोड में जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
सोजत रोड. परशुराम जयंती के अवसर पर कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा।
परशुराम जयंती पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जैतारण | ब्राह्मण महासभा जैतारण द्वारा बुधवार को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह गौतम आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में होनहार प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पेंशनर समाज अध्यक्ष देवीलाल रिणवा ने कहा कि समाज में समरसता जरूरी है। उन्होंने कहा कि समरसता के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है। अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने कहा कि समाज की एकता में सभी का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में परशुराम जयंती महोत्सव में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके सुखदेव तिवाड़ी, रामेश्वरलाल महर्षि, सुगनचंद गौड़, प्रहलादराम गौड़, हरिअेाम पारीक, रामलाल शर्मा बलाड़ा, अश्विनी दाधीच, आनंदीलाल, भगवतीलाल व्यास, धर्मीचंद उपाध्याय, प्रद्युम्न श्रीमाली, कैलाशचंद श्रीमाली, राकेश कुमार पातुस, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।