सोजत में मारवाड़ राजपूत सभा की बैठक संपन्न
सोजत में मारवाड़ राजपूत सभा की बैठक संपन्न
सोजत | निम्बली नाड़ी रोड़ स्थित स्प्रेड द ब्राइट स्कूल में मारवाड़ राजपूत सभा की बैठक व्यवस्थापक हनुमानसिंह भैंसाणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की स्कूल के वार्षिकोत्सव को आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से 26 अप्रैल को वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय हुआ। भैसाणा ने बताया कि समारोह में जिला प्रभारी व ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, मेघराजसिंह, प्रधान गिरिजा राठौड़, नवल सिंह, ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत आदि शिरकत करेंगे। बैठक में विशनसिंह, गिरवरसिंह राठौड़, गोपालसिंह झुपेलाव, चैनसिंह सिसरवादा, नाहरसिंह राठौड़, भंवरसिंह बड़ागुड़ा, स्वरूपसिंह धंधेड़ी, सुगनसिंह बागोल, भंवरसिंह धंधेड़ी, भरतसिंह सरदारपुरा, रणजीतसिंह बींजागुड़ा, भगवानसिंह आदि उपस्थित थे।