पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोजत में अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में स्थान चयन को लेकर विवाद, पालिकाध्यक्ष नहीं अाए

सोजत में अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में स्थान चयन को लेकर विवाद, पालिकाध्यक्ष नहीं अाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन के निर्माण के शिलान्यास समारोह में स्थान चयन को लेकर विधायक व पालिकाध्यक्ष की आपसी अनबन सामने आ गई। वहीं मुंडारा में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम नहीं हो पाया तो रोहट में रैली निकालने पर हुए विवाद के बाद एसडीएम ने समझाइश की। सोजत में नगर पालिका के ही तत्वावधान में निम्बली नाडी रोड पर पहले अंबेडकर भवन बनना प्रस्तावित था। इसको लेकर विधायक संजना आगरी के पास भी निमंत्रण पत्र भेजा गया था। वह मौके पर गई तथा शिलान्यास भी किया व उसके शिलापट्‌ट का भी अनावरण किया, लेकिन जगह के विवाद को लेकर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान कार्यक्रम में ही नहीं आए। इससे विधायक आेर पालिकाध्यक्ष के बीच आपसी अनबन एक बार फिर सामने आ गई।

पहले निंबली नाड़ी पर ही बनना था, ज्ञापन मिला तो जगह बदलने पर हुआ विवाद : बजट के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में अंबेडकर भवन बनना था तो इसके लिए निंबली नाडी रोड पर इस भवन के बनने की सहमति बनी थी व बकायदा नगर पालिका की आेर से विधायक आगरी को भेजे निमंत्रण पत्र में भी भूमि पूजन समारोह के लिए निम्बली नाड़ी रोड पर ही आने के लिए निमंत्रित किया गया था। इसी की सूचना पर अधिकारी व पालिका के कुछ पार्षदों के साथ उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुम, शहर मंडल अध्यक्ष श्याम गहलोत व महामंत्री कैलाश अखावत भी निम्बली नाड़ी पहुंचे। लेकिन वहां पर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान नहीं दिखे तो विधायक ने उन्हें फोन भी लगाया। उन्होंने थोड़ी देर में आने की बात कही पर नहीं आए। इसके बाद मुहूर्त को देखते हुए विधायक आगरी ने इसी स्थान पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास कर दिया।

सोजत में निंबली नाडी रोड पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया सोजत विधायक ने

मुंडारा में प्रशासन की स्वीकृति नहीं मिलने पर नहीं हो पाया कार्यक्रम

सोजत. निम्बली नाडी रोड पर शिलान्यास करती विधायक आगरी व कार्यकर्ता।

चेयरमैन ने ही दिया था आमंत्रण, लेकिन वो ही नहीं आए, इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है

नगर पालिका ने अपने ही स्तर पर निंबली नाड़ी रोड पर अंबेडकर भवन को बनाने के लिए जगह तय की थी। आमंत्रण पत्र आया तो उसमें भी निम्बली नाड़ी ही लिखा था। अगर जगह को लेकर कोई विवाद था तो चेयरमैन बातचीत के जरिए सुलझा सकते थे। अब नगर पालिका निम्बली नाड़ी शिलान्यास के लिए बुला रही है तो एन वक्त पर नृसिंहपुरा में भवन का शिलान्यास कैसे हो सकता है। एेसे विवाद से पार्टी की छवि खराब हो रही है। -संजना आगरी,विधायक, सोजत

भास्कर न्यूज | सोजत

शहर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन के निर्माण के शिलान्यास समारोह में स्थान चयन को लेकर विधायक व पालिकाध्यक्ष की आपसी अनबन सामने आ गई। वहीं मुंडारा में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम नहीं हो पाया तो रोहट में रैली निकालने पर हुए विवाद के बाद एसडीएम ने समझाइश की। सोजत में नगर पालिका के ही तत्वावधान में निम्बली नाडी रोड पर पहले अंबेडकर भवन बनना प्रस्तावित था। इसको लेकर विधायक संजना आगरी के पास भी निमंत्रण पत्र भेजा गया था। वह मौके पर गई तथा शिलान्यास भी किया व उसके शिलापट्‌ट का भी अनावरण किया, लेकिन जगह के विवाद को लेकर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान कार्यक्रम में ही नहीं आए। इससे विधायक आेर पालिकाध्यक्ष के बीच आपसी अनबन एक बार फिर सामने आ गई।

पहले निंबली नाड़ी पर ही बनना था, ज्ञापन मिला तो जगह बदलने पर हुआ विवाद : बजट के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में अंबेडकर भवन बनना था तो इसके लिए निंबली नाडी रोड पर इस भवन के बनने की सहमति बनी थी व बकायदा नगर पालिका की आेर से विधायक आगरी को भेजे निमंत्रण पत्र में भी भूमि पूजन समारोह के लिए निम्बली नाड़ी रोड पर ही आने के लिए निमंत्रित किया गया था। इसी की सूचना पर अधिकारी व पालिका के कुछ पार्षदों के साथ उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुम, शहर मंडल अध्यक्ष श्याम गहलोत व महामंत्री कैलाश अखावत भी निम्बली नाड़ी पहुंचे। लेकिन वहां पर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान नहीं दिखे तो विधायक ने उन्हें फोन भी लगाया। उन्होंने थोड़ी देर में आने की बात कही पर नहीं आए। इसके बाद मुहूर्त को देखते हुए विधायक आगरी ने इसी स्थान पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास कर दिया।

मुंडारा में प्रशासन की स्वीकृति नहीं मिली, नहीं हुआ कार्यक्रम

मुंडारा| गांव में भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ शाखा मुंडारा द्वारा प्रस्तावित अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना व अनावरण प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं मिलने से कार्यक्रम नहीं हो पाया। इस दौरान पुलिस थाना सादड़ी व पुलिस चौकी लाटाड़ा के पुलिस बल शुक्रवार से शनिवार तक प्रतिमा स्थल पर तैनात रहे। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रतिमा स्थापना व अनावरण का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। परंतु प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं मिलने पर भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ शाखा ने पुलिस प्रशासन को कोई भी कार्यक्रम नहीं होने का आश्वासन दिया था। शनिवार को सादड़ी उपनिरीक्षक पदमपालसिंह भाटी, लाटाड़ा चौकी प्रभारी मनोहरसिंह चौहान, आरआई खीमसिंह राव, ग्राम विकास अधिकारी मालमसिंह राणावत, पटवारी राहुल बोयल आदि मौजूद थे। वहीं रोहट में रैली निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एसडीएम ने समझाइश की।

रोहट में रैली पर विवाद, एसडीएम की समझाइश के बाद नहीं निकाली रैली

विधायक अधिकािरयों पर अनुचित दबाव डाल रही

निंबली नाडी पर अंबेडकर भवन के शिलान्यास का आमंत्रण पत्र छपवाया ही नहीं। विधायक ने नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाल कर उन्हें यह कार्ड छपवाने के लिए बाध्य किया, जो सरासर गलत है। किसी संगठन जगह को लेकर कोई बात है तो उसकी भी सुननी पड़ेगी। विधायक आए दिन पर्दे के पीछे नगर पालिका के अधिकारियों पर अनुचित दबाव देती रहती है तथा बेवजह पालिका के हर काम में अपना राजनीतिक हस्तक्षेप रखती है। इससे नगर पालिका का माहौल खराब हो गया है। इन सभी बातों को पदाधिकारियों तक पहुंचा कर उनकी शिकायत करूंगा।-मांगीलाल चौहान, पालिकाध्यक्ष, सोजत

अनुसूचित जाति संगठन के नागरिकों के ज्ञापन के बाद पालिकाध्यक्ष नृसिंहपुरा में अंबेडकर भवन बनाने पर अड़े

अंबेडकर जयंती पर शनिवार सुबह अनुसूचित जाति संगठन के नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान से मिला था। जिसमें उन्होंने मांग की कि वर्तमान में निंबली नाड़ी रोड पर जिस जगह अंबेडकर भवन का शिलान्यास हो रहा है। वह जगह शहर से दूर है। वहां पर लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने मांग की कि नृसिंहपुरा क्षेत्र में नगर पालिका की कोई जमीन पड़ी हो तो वहां पर इस भवन का निर्माण करवाया जाए। इस पर पालिकाध्यक्ष ने नृसिंगपुरा में एन वक्त पर अंबेडकर भवन बनाने की ठानी। वो वहां पर गए भी, लेकिन पीछे से ज्यादातर कार्यकर्ता व पार्षद मौके पर नहीं आए तथा यहां पर शिलान्यास नहीं हो सका।

पाली में भी केंद्रीय मंत्री के सामने दलित संगठनों ने जताया विरोध

विकास कार्य रुका

विधायक व पालिका अध्यक्ष की आपसी लड़ाई के कारण सोजत शहर का विकास कार्य अवरूद्ध हो गया है। -गजेंद्र सोनी, नेता प्रतिपक्ष, सोजत

खबरें और भी हैं...