संगोष्ठी में समाज को एकजुट करने पर दिया जोर
कस्बे के घांची समाज भवन परिसर में शनिवार शाम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बाबा साहेब की 127वीं जयंती पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई। विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता महंत भरतदास महाराज ने की और समाज को एकजुट करने पर बल दिया। संत समाज की ओर से समरसता का भी आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुकेश वैष्णव एकजुटता पर जोर दिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी के बारे में बताया। इस मौके पर अर्जुनसिंह, रघुवीरसिंह, विजेंद्र पुरी, पुरुषोत्तम, रविदान, भारतसिंह, ललीतसिंह, मोहन चौधरी, किशोरसिंह, प्रवीण सैन, मनोहरसिंह, भंवरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
सोजत रोड | कस्बे के फुलाद मार्ग स्थित बस स्टैंड पर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। उपस्थित नागरिकों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके सरपंच सोनी रूपा बेन,उप सरपंच इशाक मोहम्मद,पटवारी उमाराम,पूर्व सरपंच कुंदनसिंह पंवार,प्रकाशचंद सिंघाडिय़ा,अमरचंद सामरिया आदि मौजूद थे।
बाली | अंबेडकर कॉलोनी में शनिवार को बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर एसडीएम गौरव अग्रवाल, पूर्व विधायक अमृत परमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इंदू चौधरी, तहसीलदार विवेक व्यास, पार्षद वेद प्रकाश गहलोत, राकेश पालीवाल,पूर्व पार्षद भंवर डांगी,नायब तहसीलदार प्रवीण र|ू आदि मौजूद थे। इस अवसर पर वाहन रैली भी निकाली गई।
सांडेराव | नगर के भीमनाथ महादेव मंदिर पर एबीवीपी के पूर्व नगर प्रमुख प्रभुसिंह राणावत के सान्निध्य में बाबा साहेब की जयंती मनाई। देवतरा के अटल सेवा केंद्र परिसर में सरपंच सुमेरसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान वार्डपंच कन्यादेवी, सुखीदेवी, कालूराम, ग्रामसेवक जालमसिंह देवड़ा, लक्ष्मणराम आदि मौजूद थे।
आनंदपुर कालू. कस्बे में बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, सरपंच तारावती रीया, दिलीप रीया, चंपालाल रीया, मोहनलाल फालका, भभूतराम, सुनील गर्ग आदि मौजूद थे।
बगड़ी नगर. ग्राम में भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ढगलाराम मेघवाल, थानाधिकारी जसवंतसिंह, गजेंद्र गर्ग, लक्ष्मण गहलोत, रामचंद्र देवड़ा, लक्ष्मण देवड़ा, राकेश आदिवाल आदि उपस्थित थे।
बूसी | डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बूसी में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीण। फोटो|भास्कर
निंबोल. कस्बे में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सरपंच मदनसिंह उदावत, तेजाराम घांची, भंवरलाल गोलिया, मिश्रीलाल मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, बींजाराम मेघवाल, मुकेश दमामी, बंशीलाल आदि मौजूद थे।
पिपलिया कलां. कस्बे में बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर उपसरपंच मांगीलाल सरगरा, सरपंच मोहनलाल सेणचा, कालूराम आदि मौजूद थे।
कंटालिया | मुसालिया में अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली। इस मौक पर सरपंच संगीता सीरवी, उपसरपंच मांगीलाल, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल खांडपा, धर्मीचंद आदि उपस्थिति थे।